बीमारी और मुसीबत के वक़्त की दुआ और सब्र का तरीक़ा जानना हर मोमिन के लिए आज़माइश के दिनों में सबसे बड़ा सहारा है। दुनिया इम्तिहान की जगह है, यहाँ इंसान को कभी बीमारी, कभी कारोबार का नुक्स़ान, कभी अपनों की जुदाई और कभी तरह-तरह की परेशानियों से आज़माया जाता है। ऐसे हालात में मायूस होने या शिकायत करने के बजाय सब्र करना और अल्लाह की रज़ा में राज़ी रहना ईमान की बुलंदी की पहचान है। हदीस शरीफ़ में आया है कि मोमिन को एक काँटा भी चुभता है तो अल्लाह उसके बदले उसके गुनाह माफ़ फ़रमा देता है। सुन्नी हनफ़ी शरीअत और क़ुरआन-ओ-हदीस की रोशनी में यहाँ मुकम्मल रहनुमाई पेश है।
📖 हवाला: सूरह अल-बक़रह (2), आयात: 155–156 [कन्ज़ुल ईमान]
Table of Contents
मुसीबत के वक़्त पढ़ने की मसनून दुआ (इन्ना लिल्लाह…)
اِنَّا لِلّٰهِ وَاِنَّآ اِلَیْهِ رَاجِعُوْنَ ؕ اَللّٰهُمَّ اْجُرْنِیْ فِیْ مُصِیْبَتِیْ وَاَخْلِفْ لِیْ خَیْرًا مِّنْهَا
हिंदी उच्चारण:
“इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन। अल्लाहुम्मजुरनी फ़ी मुसिबती व अख़्लिफ़ ली ख़ैरम मिन्हा।”
हिंदी तर्जुमा (अर्थ):
“बेशक हम अल्लाह ही के हैं और हम उसी की तरफ़ लौटने वाले हैं। ऐ अल्लाह! मुझे मेरी इस मुसीबत पर सवाब अता फ़रमा और मुझे इससे बेहतर बदल अता फ़रमा।”
📚 हवाला: सहीह मुस्लिम, किताबुल जनाइज़, हदीस: 918
बीमारी के वक़्त शिफ़ा की मसनून दुआ
जब भी कोई बीमारी या तकलीफ़ हो, तो दर्द वाली जगह पर दायाँ हाथ रखकर तीन बार “बिस्मिल्लाह” कहें, और फिर सात मर्तबा यह दुआ पढ़ें:
اَعُوْذُ بِاللّٰهِ وَقُدْرَتِهٖ مِنْ شَرِّ مَا اَجِدُ وَاُحَاذِرُ
हिंदी उच्चारण: “अऊज़ु बिल्लाहि व क़ुदरतिही मिन शर्रि मा अजिदु व उहाज़िरु।”
तर्जुमा: “मैं अल्लाह और उसकी क़ुदरत की पनाह माँगता हूँ उस दर्द के शर से जिसे मैं महसूस करता हूँ और जिससे डरता हूँ।”
📚 हवाला: सहीह मुस्लिम, हदीस: 2202
बीमारी पर सब्र करने के अज़ीम फ़ायदे
- गुनाहों का झड़ना: रसूलुल्लाह ने फ़रमाया: “मुसलमान को जो भी बीमारी या तकलीफ़ पहुँचती है, अल्लाह उसके सबब उसके गुनाह इस तरह झाड़ देता है जैसे दरख़्त से सूखे पत्ते झड़ते हैं।” (सहीह बुख़ारी: 5660)।
- दरजात की बुलंदी: कभी बंदे के लिए जन्नत में एक ऐसा बुलंद दर्जा तय होता है जहाँ वह अपने आमाल से नहीं पहुँच सकता, तो अल्लाह उसे आज़माइश देकर सब्र की तौफ़ीक़ देता है ताकि वह उस मक़ाम तक पहुँच जाए।
अस्तग़फ़ार के लिए अस्तग़फ़ार की दुआ और फ़ज़ीलत, और आयतल कुर्सी हिंदी में ज़रूर पढ़ें।
Leave a Comment