दुरूद ए इब्राहिम (Durood E Ibrahim in Hindi, Arabic, English): तमाम दुरूदों में सबसे अफ़ज़ल और मुबारका दुरूद ‘दुरूद-ए-इब्राहीमी’ है, जिसे पाँचों वक़्त की नमाज़ों के आख़िरी क़ादा में तशह्हुद के बाद पढ़ा जाता है। सहीह बुख़ारी और सहीह मुस्लिम में सहाबा-ए-किराम के पूछने पर ख़ुद रसूलुल्लाह ﷺ ने यह दुरूद तालीम फ़रमाया। इस गाइड में दुरूद-ए-इब्राहीमी का मुकम्मल अरबी मतन (Font 400), हिंदी व रोमन उच्चारण, तर्जुमा और 10 अज़ीम फ़ज़ाइल विस्तार से पढ़ें।
.arabic-font,.bismilaah{font-family:Al-Quran}@font-face{font-family:Al-Quran;src:local(“Al Quran”),url(“https://barelvi.in/wp-content/uploads/2023/09/quran-f.otf”)}.bismilaah{font-size:30px;margin-top:-45px;padding-bottom:10px}.bg-qu-img{border:30px solid #ffa50000;border-image:url(https://barelvi.in/wp-content/uploads/2023/09/pngfuel.jpg) 278 round;text-align:justify;background-color:#f5eccc;max-width:auto}.variable_font{font-size:3vw}.cusm-ayat{padding:55px 10px 5px;text-align:center}.action-btn-qu{background:#7e20e3;color:#fff;text-align:center;border-radius:20px;margin:5px;width:auto}.download-icon{margin-right:5px;font-size:18px;color:#fff}@media screen and (max-width:767px){.variable_font{font-size:6vw}}.ar{font-family:Al-Quran;direction:rtl!important;font-size:20px;color:#014504;font-weight:700}Reasons to Recite Durood E Ibrahim Daily
Durood E Ibrahim हर नमाज के क़अदए अख़ीरह में तशह्ह्रुद (अत्तहियात) के बाद Durood Ibrahim पढ़ना सारे उलमा के नज़दीक सुन्नत है मगर इमाम शाफ़ई के नज़दीक दुरूद ए इब्राहिम पढ़ना फ़र्ज़ है.
Table of Contents
- 1. Powerful Facts About Durood E Ibrahim
- 2. Durood E Ibrahim In Arabic
- 3. Durood E Ibrahim Image In Arabic
- 4. Durood E Ibrahim
- 5. Durood E Ibrahim In Hindi
- 6. Durood E Ibrahim Image In Hindi
- 7. Durood E Ibrahim Ki Fazilat
- 8. Durood E Ibrahim In Gujarati
- 9. Durood E Ibrahim Image In Gujarati
- 10. Durood E Ibrahim In Roman English
- 11. Durood E Ibrahim Image In English
- 12. Durood E Ibrahim English Translation
- 13. Durood E Ibrahimi
- 14. Durood E Ibrahim In English Text
- 15. Durood Ibrahim Hindi
- 16. Durood Ibrahim In Hindi
- 17. Durood Ibrahim In English
- 18. Durood Ibrahim In Gujarati
- 19. Durood E Ibrahim Hindi Translation
- 20. Durood E Ibrahim hadees
- 21. Durood E Ibrahim In Audio Mp3 Downloading
- 22. अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
- 22.1 Q1: नमाज़ में दुरूद-ए-इब्राहीमी पढ़ना क्या है?
- 22.2 Q2: दुरूद-ए-इब्राहीमी पढ़ने के क्या फ़ायदे हैं?
- 22.3 Q3: क्या नमाज़ के अलावा भी दुरूद-ए-इब्राहीमी पढ़ सकते हैं?
- 23. संबंधित ज़रूरी इस्लामी लेख (Related Guides)
Powerful Facts About Durood E Ibrahim
नबीये करीम पर दरूद शरीफ़ पढ़ना हर आकिल बालिग मुसलमान पर उम्र में एक बार फ़र्ज़ है. (बुखारी)
तिर्मिज़ी शरीफ में है उबई इब्ने कअब रदियल्लाहु तआला अन्हु कहते हैं मैंने अर्ज की या रसूलल्लाह ! मैं कसरत से दुआ मांगता हूँ तो उस में से हुज़ूर पर दुरूद के लिये कितना वक्त मुकर्रर करू। फरमाया जो तुम चाहो । अर्ज की चौथाई। फ़रमाया जो तुम चाहो और अगर ज्यादा करो तो तुम्हारे लिये बेहतर है। मैंने अर्ज की, निस्फ (आधा) फरमाया जो तुम चाहो और ज्यादा करो तो तुम्हारे लिये भलाई है। मैंने अर्ज की, दो तिहाई फरमाया जो तुम चाहो और अगर ज्यादा करो तो तुम्हारे लिये बेहतर है। मैंने अर्ज की, तो कुल दुरूद ही के लिये मुकर्रर करूँ। फरमाया ऐसा है तो ख़ुदाए पाक तुम्हारे कामों की किफायत फ़रमायेगा और तुम्हारे गुनाह बख्श देगा।
Durood E Ibrahim In Arabic
Durood E Ibrahim Image In Arabic

Durood E Ibrahim
रसूले ख़ुदा ने फ़रमाया मेरे पास जिब्रील, इस्राफ़ील, मीकाईल और इज्राईल आए. जिब्रील ने फ़रमाया जो आप पर दरूद भेजेगा मैं उसका हाथ पकड़कर पुले सिरात से उतारूंगा. मीकाईल ने कहा कि मैं आपके हौज़े कौसर से उसे पानी पिलाऊंगा. इस्राफील ने कहा कि मैं अल्लाह के सामने सज्दा करूंगा और जबतक उसकी मगफिरत न होगी सज्दे से सर न उठाऊंगा. इज्राईल ने कहा कि मैं उसकी रूह इस तरह निकालूंगा जिस तरह अंबिया की. (तोहफ़तुल वाइज़ीन)
Durood E Ibrahim In Hindi
अल्लाहुम्मा सल्ली अला मुहम्मदिव व अला आली मुहम्मदिन कमा सल्लैता अला इब्राहीमा व अला आली इब्राहीमा इन्नका हमीदुम मजीद | अल्लाहुम्मा बारिक अला मुहम्मदिव व अला आली मुहम्मदिन कमा बारकता अला इब्राहीमा व अला आली इब्राहीमा इन्नका हमीदुम मजीद |
Durood E Ibrahim Image In Hindi

Durood E Ibrahim Ki Fazilat
इमाम अहमद रुवैका रदियल्लाहु तआला अन्हु से रावी कि हुजूर फरमाते जो दुरूद पढ़े और यह कहे :-
तर्जमा : ऐ अल्लाह ! तू अपने महबूब को कियामत के दिन ऐसी जगह में उतार जो तेरे नज़दीक मुकर्रब है तो उसके लिये मेरी शफाअत वाजिब हो गई।
Durood E Ibrahim In Gujarati
અલ્લાહુમ્મા સલ્લે અલા મોહમ્મદિવ્વ અલા આલે મોહમ્મદિન કમા સલ્લયતા અલા ઈબ્રાહીમ વ અલા આલે ઈબ્રાહીમ ઇન્નાકા હમીદુમ મજીદ. | અલ્લા હુમ્મા બારિક અલા મોહમ્મદિવ વ અલા આલે મોહમ્મદિન કમા બારકતા અલા ઈબ્રાહીમ વ અલા આલે ઈબ્રાહીમ ઇન્નક હમીદુમ મજીદ. |
Durood E Ibrahim Image In Gujarati

Durood E Ibrahim In Roman English
Allaahumma Salli ‘alaa Muhammadin Wa ‘alaa ‘aali Muhammadin, Kamaa Sallayta ‘alaa ‘Ibraaheema Wa ‘alaa ‘aali ‘Ibraaheema, ‘innaka Hameedun Majeed. | Allaahumma Baarik ‘alaa Muhammadin Wa ‘alaa ‘aali Muhammadin, Kamaa Baarakta ‘alaa ‘Ibraaheema Wa ‘alaa ‘aali ‘Ibraaheema, ‘innaka Hameedun Majeed |
Durood E Ibrahim Image In English

Durood E Ibrahim English Translation
O Allah Send Peace On Prophet Muhammad (P.B.U.H) And To The Family Of Prophet Muhammad (P.B.U.H) As You Sent Peace On Prophet Ibrahim (A.S) And The Family Of Prophet Ibrahim (A.S) Indeed, You Are Praiseworthy And Glorious.
O Allah, Bless The Prophet Muhammad (P.B.U.H) And The Family Of Prophet Muhammad (Peace Be Upon Him) As You Blessed Prophet Ibrahim (A.S) And The Family Of Prophet Ibrahim (A.S) Indeed, You Are Praiseworthy And Glorious.
Durood E Ibrahimi
सही मुस्लिम में अबू हुरैरह रदियल्लाहु तआला अन्हु से मरवी कि फरमाते हैं सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम जो मुझ पर एक बार दुरूद भेजें अल्लाह तआला उस पर दस बार दुरूद नाज़िल फरमायेगा।
Durood E Ibrahim In English Text
नसई की रिवायत अनस रदियल्लाहु तआला अन्हु से यूँ है कि फरमाते है सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम जो मुझ पर एक बार दुरूद भेजे अल्लाह तआला उस पर दस दुरूद नाज़िल फरमायेगा और उसकी दस खतायें मिटा देगा और दस दर्जे बलंद फरमायेगा।
Durood Ibrahim Hindi
इमाम अहमद अब्दुल्लाह इब्ने उमर रदियल्लाहु तआला अन्हुमा से रावी फरमाते हैं जो नबी सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम पर एक बार दुरूद भेजे अल्लाह तआला और फ़रिश्ते उस पर सत्तर बार दुरूद भेजते हैं।
Durood Ibrahim In Hindi
तिर्मिजी ने रिवायत की कि अमीरुल मोमिनीन फारूके आजम रदियल्लाहु तआला अन्हु फरमाते हैं दुआ आसमान व जमीन के दरमियान मुअल्लक (रुकी हुई) है चढ़ नहीं सकती जब तक नबी सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम पर दुरूद न भेजे।
Durood Ibrahim In English
दुर्रे मुख्तार में ब- रिवायते अस्बहानी अनस रदियल्लाहु तआला अन्हु से है कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु तआला अलैहि बसल्लम ने फरमाया जो मुझ पर एक बार दुरूद भेजे और कबूल हो जाये तो अल्लाह तआला उसके अस्सी बरस के गुनाह मिटा देगा।
Durood Ibrahim In Gujarati
तिर्मिजी में उन्हीं से है कि फरमाते हैं सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम उस की नाक खाक में मिले जिस के सामने मेरा जिक्र हो और मुझ पर दुरूद न भेजे और उसकी नाक खाक में मिले जिसको रमजान का महीना आया और उस की मगफिरत से पहले चला गया और उसकी नाक ख़ाक में मिले जिसने माँ बाप या दोनों या एक को उनके बुढ़ापे में पाया और उन्होंने उस को जन्नत में दाखिल न किया (यानी उनकी खिदमत व इताअत न की कि जन्नत का मुस्तहक हो जाता)
Durood E Ibrahim Hindi Translation
अये अल्लाह हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर और उनकी आल (परिवार) पर खास रहमत फरमा,जैसे तूने हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम पर और उनकी ऑल पर रहमत की, तू बड़ी तारीफ वाला बुजुर्गी वाला है।
अये अल्लाह हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर और उनकी आल पर बरकते नाजिल फरमा जैसे तूने हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम पर और उनकी आल पर बरकते ना
Durood E Ibrahim hadees
तिमि॑जी अब्दुल्लाह इब्ने मसऊद रदियल्लाहु तआला अन्हु से रावी कि फ़रमाते हैं सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम कियामत के दिन मुझ से सबसे ज्यादा करीब वह होगा जिस ने सब से ज्यादा मुझ पर दुरूद’ भेजा है।
नसई व दारमी उन्हीं से रावी कि हुज़ूर अकदस सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम फरमाते हैं कि अल्लाह के कुछ फारिग फरिश्ते हैं जो जमीन में सैर करते रहते हैं मेरी उम्मत का सलाम मुझ तक पहुँचाते हैं।
तिर्मिजी ने हज़रते अली रदियल्लाहु तआला अन्हु से रिवायत की कि हुजूर फ़रमाते हैं पूरा बखील वह है जिस के सामने मेरा ज़िक्र हो और मुझ पर दुरूद न भेजे।
नसई व दारमी ने रिवायत की कि अबूतलहा रदियल्लाहु तआला अन्हु कहते हैं कि एक दिन हजूर तशरीफ लाये और खुशी चेहरए अकदस में नुमाया थी। फरमाया मेरे पास जिब्रील आये और कहा आप का रब फरमाता है कि आप राजी नहीं कि आप की उम्मत में जो कोई आप पर दुरूद भेजे मैं उस पर दस बार दुरूद भेजूँगा और आप की उम्मत में जो कोई आप पर सलाम भेजे मैं उस पर दस बार सलाम भेजूँगा।
Durood E Ibrahim In Audio Mp3 Downloading
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1: नमाज़ में दुरूद-ए-इब्राहीमी पढ़ना क्या है?
सुन्नी हनफ़ी फ़िक़्ह (बहारे शरीअत) के मुताबिक़ नमाज़ के आख़िरी क़ादा में तशह्हुद (अत्तहिय्यात) के बाद दुरूद-ए-इब्राहीमी पढ़ना सुन्नत-ए-मुअक्कदा है। अगर कोई इसे भूल जाए तो नमाज़ हो जाएगी, लेकिन जानबूझकर छोड़ना मकरूह है।
Q2: दुरूद-ए-इब्राहीमी पढ़ने के क्या फ़ायदे हैं?
हज़रत अनस رَضِيَ ٱللَّٰهُ عَنْهُ से रिवायत है कि रसूलुल्लाह ﷺ ने फ़रमाया: “जो मुझ पर एक बार दुरूद भेजता है, अल्लाह उस पर दस रहमतें नाज़िल फ़रमाता है, उसके दस गुनाह मिटा देता है और उसके दस दर्जे बुलंद फ़रमाता है।” (सुनन नसाई, हदीस: 1297)।
Q3: क्या नमाज़ के अलावा भी दुरूद-ए-इब्राहीमी पढ़ सकते हैं?
हाँ, नमाज़ के अलावा भी आम दिनों में, ख़ासकर जुमे के दिन कसरत से दुरूद-ए-इब्राहीमी पढ़ना सबसे अफ़ज़ल और बाइस-ए-सवाब है।
mashaallah